Useful Links महत्वपूर्ण लिंक्स
हर घर तिरंगा अभियान 2026
भारत सरकार से प्राप्त अद्यतन निर्देशों के अनुरूप ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अन्तर्गत निम्नवत् कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित किया जाना है।
1- तिरंगा यात्राएँ
- तिरंगा यात्राएँ हर घर तिरंगा आंदोलन का एक प्रमुख हिस्सा हैं।
- राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना लाते हुए, राष्ट्रीय ध्वज का जश्न मनाने और उसका सम्मान करने के लिए सभी आयुवर्ग के नागरिक यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
- जिला स्तरीय तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।
2- तिरंगा रैली
- स्थानीय स्तर पर तिरंगे की भावना को समर्पित बाइक, साइकिल और कार रैलियां आयोजित की जाएंगी
- विभिन्न समूहों, युवा स्वयंसेवकों, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों और अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी।
3- तिरंगा संगीत कार्यक्रम
- देशभक्ति पूर्ण संगीत कार्यक्रम का आयोजन
- इन कार्यक्रमों में संस्कृति मंत्रालय का तिरंगा गान भी बजाया जाए।
- इन कार्यक्रमों का उद्देश्य उत्सवी माहौल बनाना और संगीत के माध्यम से हमारे राष्ट्रीय गौरव का जश्न मनाना है।
- संगीत कार्यक्रम के साथ एक बड़ा कार्यक्रम।
- तिरंगा गान हर घर तिरंगा वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
4- तिरंगा कैनवास
- आयोजन स्थलों पर तिरंगा कैनवास लगाए जाएंगे, जहां लोग किसी भी भारतीय भाषा में “हर घर तिरंगा” या “जय हिंद” लिख सकेंगे।
- प्रत्येक कैनवास को राष्ट्रीय ध्वज (3:2) के समान अनुपात में डिज़ाइन किया गया है।
- तिरंगा कैनवास के लिए संदर्भ डिज़ाइन टेम्प्लेट हर घर तिरंगा वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
5- तिरंगा सेल्फ़ी
- प्रतिभागियों को झंडा फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फी लेने और उन्हें हर घर तिरंगा वेबसाइट (harghartiranga.com) पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये।
- प्रमाण पत्र #HarGharTiranga और #HGT2026 के साथ सोशल मीडिया पर साझा किए जा सकते हैं।
Tiranga Anthem तिरंगा गान
कैसे फहराएँ तिरंगा